सिंगरौली

एक पेड़ मॉ के नाम अभियान में जिलाध्यक्ष ने किया वृक्षारोपड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। देवसर विधानसभा के रजमिलान शक्ति केंद्र रजमिलान बूथ क्रमांक 219 में एक पेड़ माँ के नाम पर्यावरण संरक्षण के लिए शासकीय स्व .रामचरित्र स्मृति माडल कॉलेज रम्पा के छात्र छात्राओं को जागरूक व प्रेरित किया। अभियान में जिलाध्यक्ष भाजपा सुंदरलाल शाह ने विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम तथा मंडल अध्यक्ष सुनीता पांडेय की उपस्थिति में देववृक्ष का रोपण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष द्वारा विशेष पूजन अर्चन तथा पुष्प मालाओं के अर्पण पश्चात देव वृक्ष का रोपण किया गया। सनातन परंपरा के अनुसार आम के वृक्ष को देव वृक्ष की संज्ञा दी गई है तथा आम को फलों का राजा माना जाता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार हमे जीवन देने वाली हमारी माता होती है, उसी प्रकार हमारे जीवन को संचालित करने की हर भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति हमारी धरती माता के माध्यम से होती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button