सिंगरौली

जिले में किसानों को बेची जा रही नकली खाद व बीज, जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली । जिले में नकली खाद बीज का कारोबार चरम पर है। दुकानदारों द्वारा बेचे जा रहे खाद-बीज की रसीद भी उपभोक्ताओं को नहीं दी जा रही है। दुकानदारों द्वारा सीधे यह कहा जाता है कि उप संचालक कृषि से हमें सभी प्रकार की मौखिक अनुमति मिली हुई है। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के सचिव कॉमरेड संजय नामदेव का कहना है कि स्थानांतरण उपरांत उपसंचालक कृषि के द्वारा स्टे ले लिया जाना भी जांच के दायरे में है। इतने वर्षों तक जमे रहने के बाद भी ऐसी क्या वजह हो सकती है, जो कि जिले को छोड़कर नहीं जाना चाहते हैं। कॉ. नामदेव ने जिला कलेक्टर के नाम पत्र सौंपकर किसानों को बिना रसीद या कैश मेमो दिए ही खाद बीज दिए जाने की जांच करायी जाए। इसके साथ ही इन दुकानदारों के द्वारा नकली खाद और नकली बीजों को ब्रांडेड बताकर ऊंचे दाम में बेचा जा रहा है। सिंगरौली क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को देखते हुए भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने उक्त विसंगतियों की ओर आकर्षित करते हुए मामले की जांच कराए जाने की अपेक्षा की है। यह भी कहा है कि कार्यवाही न होने की स्थिति में पार्टी के द्वारा किसानों को न्याय दिलाने हेतु आंदोलन करने के लिए विवश होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button