झांसी
कृषि विश्वविद्यालय में वन महोत्सव का शुभारंभ ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झांसी l रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में वन महोत्सव का शुभारंभ हुआ । कुलपति प्रोफ़ेसर अशोक कुमार सिंह ने करंज और चंपा के पौधे रोपकर कहा कि विश्वविद्यालय में तीन-चार सालों से वन महोत्सव हो रहा है जो हरित पहलऔर सतत विकास के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है कुलपति ने बताया की विश्वविद्यालय परिसर में सभी पौधों की जियो टैगिंग की गई है जिससे उनकी डिजिटल निगरानी प्रबंधन और संरक्षण किया जा सके । प्रत्येक वृक्ष पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं ताकि संबंधित वृक्ष की प्रजाति की जानकारी मिल सके । कार्यक्रम संयोजक डॉ एम जे डोबरियाल ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले महोत्सव में 3000 पौधे लगाएं जाएंगे इस दौरान डॉ मनीष श्रीवास्तव, डॉ स्वाति आदि उपस्थित रहे ।
|
|

