मुरादाबाद

आईटीआई चयनित अभ्यर्थियों की 8 जुलाई तक प्रवेश लेने की अंतिम तिथि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुरादाबाद में एनसीवीटी/एससीवीटी पाठ्यक्रम के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 8 जुलाई तक प्रवेश लेने की अंतिम तिथि दी गई है।
चयनित अभ्यर्थी विभिन्न आईटीआई परिसरों में जाकर प्रवेश ले सकते है
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुरादाबाद, बिलारी, मूंढापांडे, ठाकुरद्वारा, कांठ में प्रवेश के लिए एनसीवीटी/एससीवीटी पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थी अंतिम तिथि आज से आठ जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। राजकीय आईटीआई मुरादाबाद/मूंढ़ापाण्डे में चयनित अभ्यर्थी आईटीआई कांठ रोड परिसर, राजकीय आईटीआई बिलारी में चयनित अभ्यर्थी आईटीआई थांवला रोड, बिलारी में जाकर प्रवेश ले सकते हैं। इसी तरह राजकीय आईटीआई ठाकुरद्वारा में चयनित अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई ठाकुरद्वारा के अभ्यर्थी राजकीय इंटर कॉलेज के पास फतेहउल्लागंज ठाकुरद्वारा व राजकीय आईटीआई कांठ में चयनित अभ्यर्थी आईटीआई कांठ, अहमदपुर नींगू नंगला रसूलपुर में प्रपत्र जमा कर प्रवेश ले सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button