राजेश अग्रहरि ने इलाज के लिए की पीड़ित की मदद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने फिर एक पीड़ित की मदद की।और तीन इंजेक्शन उपलब्ध कराया जिसकी कीमत 75 हजार रुपए है।
जानकारी के अनुसार सचिन कश्यप सुत हीरा लाल कश्यप निवासी टीकरमाफी जो काफी समय से बीमार चल रहे हैं। जिनका इलाज लखनऊ से चल रहा है और हर माह 25 हजार रुपए का एक इंजेक्शन लगता है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण इंजेक्शन नहीं लगवा पा रहे थे। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि से मिले और सहयोग मांगा जिस पर राजेश ने पीड़ित सचिन को तीन इंजेक्शन उपलब्ध कराया जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपए है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि सचिन ने सहयोग के लिए संपर्क किया उन्होंने देखा कि सचिन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इलाज बहुत जरूरी है इंजेक्शन बहुत महंगा है। इसलिए उन्होंने तीन इंजेक्शन उपलब्ध कराया है। आगे भी जो आवश्यकता होगी मदद की जायेंगी एक सवाल के जबाब में राजेश ने कहा कि मेरे माता पिता ने मुझे यही संस्कार दिया है। जिस लायक हो जरूरत मंदो की मदद करो पहले सामने वाले के लिए सोचो फिर अपनी चिंता करो ऊपर वाला जरूर आप की मदद करेगा।
उधर पीड़ित सचिन ने सहयोग के लिए राजेश अग्रहरि का आभार व्यक्त किया है और कहां की मैं ईश्वर से ही प्रार्थना करूंगा कि वह निरंतर इसी तरह आगे बढ़ते रहे।

