जनता से समर्थन जुटाएगी सपा, मुख्यमंत्री को सौंपेगी ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मुरादनगर : हाल ही में हुई दो हत्याएं और चोरी की घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इसके साथ ही विद्यालयों के विलय ने गरीब तबके के बच्चों की शिक्षा पर खतरा मंडरा दिया है।
इन हालातों के विरोध में समाजवादी पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान चलाने का ऐलान किया है। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जीतू शर्मा ने कहा, आज स्कूल बंद हो रहे हैं और शराब की दुकानें खुल रही हैं। यह सरकार की प्राथमिकताओं को साफ दिखाता है।”
मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा, “प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर गरीब बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीना जा रहा है। यह केवल एक नीति नहीं, बल्कि एक साजिश है।”
समाजवादी पार्टी जनता के बीच जाकर उनके हस्ताक्षर एकत्र करेगी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपराध नियंत्रण और स्कूलों को बचाने की मांग करेगी। पार्टी का कहना है कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि आम लोगों के हक की लड़ाई है।


