मोदीनगर

मोदीनगर में गत्ता फैक्टरी में दर्दनाक हादसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

मोदीनगर | सिखैड़ा रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र की एक गत्ता फैक्टरी में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्टरी में कार्यरत 22 वर्षीय युवक सोनू कुमार का शव फैक्टरी की छत पर मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई है।

मृतक सोनू कृष्णानगर कॉलोनी निवासी नंदकिशोर का बेटा था। वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे ड्यूटी के लिए घर से निकला था। फैक्टरी पहुंचते ही वह किसी कारणवश छत पर गया और फिर वापस नहीं लौटा। काफी देर तक दिखाई न देने पर साथी मजदूर जब छत पर पहुंचे तो सोनू का शव वहां पड़ा मिला।

बताया जा रहा है कि फैक्टरी के पास से 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजरती है। प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की संभावना जताई गई है। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसीपी मोदीनगर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी, इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है

मोदीनगर| सिखैड़ा रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र की एक गत्ता फैक्टरी में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्टरी में कार्यरत 22 वर्षीय युवक सोनू कुमार का शव फैक्टरी की छत पर मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई है।

मृतक सोनू कृष्णानगर कॉलोनी निवासी नंदकिशोर का बेटा था। वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे ड्यूटी के लिए घर से निकला था। फैक्टरी पहुंचते ही वह किसी कारणवश छत पर गया और फिर वापस नहीं लौटा। काफी देर तक दिखाई न देने पर साथी मजदूर जब छत पर पहुंचे तो सोनू का शव वहां पड़ा मिला।

बताया जा रहा है कि फैक्टरी के पास से 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजरती है। प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की संभावना जताई गई है। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसीपी मोदीनगर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी, इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button