गोड्डा

राहा गांव में जलजमाव की समस्या का बीडीओ ने किया निरीक्षण 

कहा- मोहर्रम से पहले होगा अस्थायी समाधान, त्योहार के बाद कराया जाएगा नाला निर्माण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बसंतराय : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राहा में वर्षों से जलजमाव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी खुद राहा गांव पहुंचे और जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ श्रीमान मरांडी ने बताया कि मोहर्रम पर्व को देखते हुए तत्काल प्रभाव से जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पर्व के बाद बहुत जल्द स्थायी समाधान के लिए नाला निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
गौरतलब है कि राहा गांव के ग्रामीण बीते पाँच वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझते आ रहे हैं। वहीं हल्की बारिश में भी सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे न केवल आवाजाही बाधित होती है बल्कि लोगों के घरों में भी पानी घुस जाता है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए और जल्द राहत का भरोसा दिलाया। वहीं बीडीओ के इस पहल से गांव के लोगों में आशा की किरण जगी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button