अमरोहा
सावन में कांवड़ यात्रा की तैयारी:11 जुलाई से निकलेंगे कांवड़िए, शनिवार-रविवार को जीरो ट्रैफिक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
अमरोहा : सावन मास में कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर और हापुड़ जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने रूट का जायजा लिया है। शिव भक्तों की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन की योजना बनाई गई है।
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बरेली, बदायूं, मुरादाबाद और रामपुर से शिवभक्त गंगा नगरी ब्रजघाट में जलाभिषेक के लिए आएंगे। पहला सोमवारी 14 जुलाई को है, जिसके लिए कांवड़िये 11 जुलाई से ही निकलना शुरू कर देंगे।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत चार चरणों में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। शनिवार-रविवार को कांवड़ियों की भीड़ के अनुसार हाइवे पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले हाइवे की एक साइड कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी।
प्रशासन ने कांवड़ियों के मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है। मुख्य स्थानों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग पर प्रभावी ड्यूटी लगाई जाएगी।


