वाजिदपुर गांव में कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
रूबी कश्यप जिला उपाध्यक्ष और अंजू देवी जिला सचिव बनने पर ग्रामीणों ने किया फूल-मालाओं से अभिनंदन

बड़ौत/बागपत : वाजिदपुर गांव में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की जिला उपाध्यक्ष बनीं रूबी कश्यप और जिला सचिव बनीं अंजू देवी का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ग्रामवासियों ने फूल मालाओं से अभिनंदन कर दोनों महिला नेताओं को सम्मानित किया और खुशी जाहिर की।
ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी ने कश्यप समाज और महिलाओं को जिला स्तर पर इतनी बड़ी भागीदारी दी है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की समावेशी सोच और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कांग्रेस नेतृत्व का जताया आभार
इस मौके पर ग्रामीणों ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप और पार्टी संगठन का आभार जताया।
समर्थन में जुटीं महिलाएं
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। इनमें क्रांति देवी, राजकली, प्रमिला कश्यप (पूर्व विधायक प्रत्याशी, छपरौली, हरबीरी, सत्तों कश्यप, रेखा कश्यप, रीना कश्यप सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों महिला नेताओं को शुभकामनाएं दीं।



