पाकुड़

भोगनाडीह पर हुए वृतांत को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, हो उच्च स्तरीय जांच – अजीजूल ईस्लाम

BJP targeted over the incident at Bhognadih, high level investigation should be done - Azizul Islam

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। ऐतिहासिक हूल दिवस पर भोगनाडी में घटित वृतांत को लेकर झामुमो के पाकुड़ जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि प्रशासन के द्वारा जिस तरह से घटित वृतांत/ घटना क्रम का उद्भेदन किया गया है, उससे स्पष्ट प्रतित होता है कि भाजपा के इशारे पर झारखण्ड सीएम हेमन्त सोरेन का हत्या करने का सुनियोजित प्रयास था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार चंपाई सोरेन के सोशल मीडिया प्रभारी की बात प्रशासन के द्वारा प्रकाश में आया है कि सुधीर नामक व्यक्ति अन्य जो जमशेदपुर/ बाहर से आकर कई दिनों से ही धोती- साड़ी और कपड़े के नीचे हथियार बांटने का जगजाहिर होना, कहीं न कहीं हेमन्त सरकार पर हमले की इशारा था, उन्होंने मीडिया के समक्ष आशांका जताते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हूल दिवस के अवसर पर आयोजित सरकारी मेला/ कार्यक्रम में आते तो शायद हो सकता है उन पर हमला कर उनकी हत्या षड्यंत्र के तहत यह लोग कर देता। उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि प्रशासन फेल्यूर नहीं है, कारण कि यदि प्रशासन कमजोर होती तो महज दो दिन के दरमियान ही असमाजिक तत्वों द्वारा रचे गये घटना की दर हक़ीक़त प्रकाश में नहीं आता। उन्होंने कहा कि प्रशासन मजबूत है, नतीजतन भोगनाडीह में हूल दिवस पर हुए घटनाक्रम का उद्‌भेदन प्रशासन ने मुस्तैदी से किया। उन्होंने कहा कि दिखाया जा रहा था कि आदिवासी वनाम प्रशासन का यह घटनाक्रम की इश्यू है जो प्रशासन के द्वारा कारवाई में दर हक़ीक़त प्रकाश में आने से षड्यंत्र का आलम स्पष्ट प्रतित होता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि सिद्धू – कान्हू आज देश का धरोहर है, हर तबके के लोग उन्हें सम्मान देने के अलावे हूल दिवस पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार और पार्टी के आलाकमान से मीडिया के माध्यम से अनुरोध करते हुए कहा कि हूल दिवस पर भोगनाडीह पर हुए वृतांत की उच्च स्तरीय जांच करते हुए जो लोग इस षड्यंत्र में शामिल हैं, उन्हें बेनकाब करते हुए प्रकाश में लाए, जिससे लोगों के समक्ष घटना में संलिप्त कुत्सित चेहरे प्रकाश में आये और उन पर सख्त से सख्त कारवाई हो। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हाजी समाद अली व पीटर मरांडी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष मुस्लेहुद्दीन, वरीय पदाधिकारी मिथिलेश कुमार घोष, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, मोबारक हुसैन आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button