गोड्डा

गोड्डा – कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भोजन में मिली छिपकली, कई छात्राएं अस्पताल में भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : गोड्डा जिले के बंका स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को दोपहर के भोजन में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। नास्ता करने के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत हुई, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन ने तत्काल सभी पीड़ित छात्राओं को सदर अस्पताल, गोड्डा में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने बताया कि कुछ छात्राओं की स्थिति चिंताजनक है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मंत्री संजय प्रसाद यादव के पुत्र रजनीश यादव अस्पताल पहुंचे और पीड़ित छात्राओं से मुलाकात की। साथ ही मंत्री संजय प्रसाद यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्राओं और अभिभावकों से बात की और जांच का भरोसा दिलाया। वहीं घटना को लेकर तुरंत झारखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल ने यह घटना जानबूझ नहीं हुआ है कहीं ना कहीं चूक हुई है, भाग्य मनाएं सभी स्वस्थ्य हो गई है परन्तु इस घटनाक्रम क्रम का होना चाहिए और भी उपर स्तर से बातचीत करता हूं। बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग हरकत में आ गए हैं। भोजन व्यवस्था को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं और अस्पताल में अधिकारियों का आना-जाना जारी है। स्थानीय अभिभावकोंथ में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने विद्यालय प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button