मुहर्रम में सुरक्षा व्यवस्था के ध्यानार्थ पाकुड़ पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, हुड़दंगी मनचलों/ असमाजिक तत्वों पर है कड़ी निगरानी
Pakur police conducted a mock drill to ensure security during Muharram, strict vigil is on hooligans/anti-social elements

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मुहर्रम त्यौहार को लेकर पाकुड़ पुलिस द्वारा जिले में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के ध्यानार्थ व्यापक सुरक्षा प्रबंध किया है। जिले के विभिन्न इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इसके अलावे सभी जुलूस पर ड्रोन के जरिये निगरानी के निर्देश भी दिये गये हैँ। वही डीसी – एसपी के निर्देशानुसार एसडीपीओ डीएन आजाद के नेतृत्व में पाकुड़ शहर के अंवेदकर चौक पर दंगा रोधी मॉक ड्रिल किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिस बल को किसी भी सम्भावित गड़बड़ी के लिए तैयार करना था, जिसमें थाना प्रभारी समेत पुलिस पदाधिकारी व काफी संख्या में पुलिस के जवानों ने भागीदारी सुनिश्चित किया। अभ्यास की शुरुआत दंगा जैसी स्थितियों के प्रबंधन में अपनाए जाने वाले उद्देश्यों और रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी के साथ हुई। जवानों ने भीड़ नियंत्रण की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया, जिनमें लाठीचार्ज अन्य का प्रयोग शामिल था। इस अभ्यास में नागरिकों को सुरक्षित निकालने, बैरिकेड्स लगाने तथा महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों को शीघ्र भेजने जैसे परिदृश्य भी शामिल थे। अभ्यास के दौरान मौजूद एसडीपीओ डीएन आजाद ने कहा कि मुहर्रम जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के ध्यानार्थ सुरक्षा और शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभ्यासों के महत्व पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि मुहर्रम जुलूस बिना किसी अप्रिय घटना के शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो। मॉक ड्रिल किसी भी स्थिति से कुशलतापूर्वक निपटने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमारी तैयारी का एक हिस्सा है। उन्होंने किसी भी तरह के अफवाहों से बचने की अपील भी किया। उन्होंने कहा कि शान्ति भंग करने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। आपको बता दे कि भ्रामक सूचना की जानकारी अथवा मदद के लिए नजदीकी पुलिस थाना के अलावे डायल 112 या फिर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।



