धनबाद

तेलमोचो दामोदर नदी डोगा खाट में नहीं रुक रहा बालू का उठाव

Sand lifting is not stopping in Telmocho Damodar River Doga Khat

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। महुदा थाना क्षेत्र तेलमोचो दामोदर नदी डोगा खाट में नहीं रुक रहा नदियों से बालू का उठाव। महुदा थाना क्षेत्र में अवैध बालू का ढुलाई लगातार जारी है और दामोदर नदी से प्रतिदिन सैकड़ो गाड़ियां रोज निकलती है रात्रि 2 बजे से ही बालू माफियाओं का गाड़ी निकलना शुरू हो जाता है और सुबह के दस बजे तक काम को निपटा लिया जाता है और उसके बाद ट्रैक्टरों की आवाजाही बंद कर दी जाती है। कहां जाए तो बालू माफिया नदी से बालू निकाल रहे हैं और जंगल में बड़ा स्टॉक करके बालू से तेल निकाल रहे है और लाखों की कमाई कर रहे है। और लाखों के इस खेल में सबका अपना- अपना योगदान है । जिसका मेहनताना लोगो को मिलता है। बता दे की तेलमोच्चो के सटे नदी जाने वाले जंगलों में बालू माफिया बडी संख्या में कई जगहो पर बालू का बडा स्टॉक बनाकर रखे हुए और दामोदर नदी से टेकट्ररों में बालू लोड कर जिले के विभिन्न जगहों में गिराते है। वही तेलमच्चो के डोगा बीसीसीएल घाट के समीप से पहले जंगलों से नदी जाने वाला रास्ता बनाया गया है जो बालू लोड कर जंगल से होते हुए गाड़ियां रोज वहां से भी निकलती है, इस बालू के खेल में बालू माफिया, पुलिस और खनन विभाग की मिली भगत से अवैध ढुलाई लगातार जारी है और सरकार के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। वही सरकार बालू खरीदने को लेकर ग्राहकों की सुविधा को लेकर एक एप्प भी बनाया है जिससे लोगों को बालू खरीदने में सहुलियत हो सके और कठिनाई का सामना ना करना पडे। लेकिन जिस तरह से बालू की कालाबाजारी खुलेआम की जा रही है वह कहीं ना कहीं खनन विभाग की मिली भगत बताई जा रही है । जिसके कारण माफिया खुलेआम नदियों JCB मशीन से अवैध खनन कर कारोबार कर रहे है। और करोड़ों के इस खेल में सबका अपना-अपना हिस्सा है जिसके कारण बीती रात से ही गाड़ियों का आवाजाही तेलमोच्चो में चालू हो जाता है और सुबह के दस बजे तक ही विभिन्न जगहों में पहुंचा दिया जाता है। और जरूरत के बाद जंगलों में रखे हुए स्टॉक से पार्टी को बालू दे दिया जाता है। सरकार एक तरफ अवैध खनन को रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं और जिस भी थाने इलाके से उत्खनन की कार्रवाई न करने पर अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी के उपर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश है। कहां जाए तो इस बालू खेल में माफिया सहित सभी लोग बालू से तेल निकालने में लगे हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button