क्रिसमस एवं नववर्ष को लेकर मालपहाड़ी ओपी में शान्ति समिति की बैठक आयोजित
Peace committee meeting held at Malpahari OP regarding Christmas and New Year

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आगामी क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष के अवसर पर शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को मालपहाड़ी ओपी परिसर, पाकुड़ में थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, मुखिया एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने, पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए CSP संचालकों, ज्वेलरी शॉप के मालिकों एवं दवा दुकानदारों के साथ अलग से बैठक कर आवश्यक सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें सतर्क रहने, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक में पुलिस पदाधिकारी समेत थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।



