रामपुर शाहबाद
पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन सेफ़नी इकाई के महासचिव के बेटे को ट्रक ने रौंदा उपचार के दौरान मौत
शाहाबाद के पत्रकारों ने की संवेदनाएं प्रकट की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर सैफनी । गुरुवार देर रात नगर में शाहबाद-बिलारी मार्ग पर एक हृदय विदारक सड़क हादसे में पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड सेफनी इकाई के महासचिव नईम आजाद के 9 वर्षीय मासूम बेटे मोहम्मद अजमल की जान चली गई। अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया और फरार हो गया आनन फानन में परिजन उसे तत्काल मुरादाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं।मासूम की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक बच्चा एक स्थानीय समाचार संस्थान से जुड़े पत्रकार नईम आजाद का बेटा था। मासूम की असामयिक मृत्यु ने न सिर्फ परिवार बल्कि पत्रकारिता जगत को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।घटना के बाद थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की, जिससे ट्रक की पहचान एक भूसा ढोने वाले ओपन कंटेनर के रूप में ही लेकिन रात में रोशनी की कमी के कारण ट्रक का नंबर की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस अब मार्ग पर लगे अन्य कैमरों की सहायता से ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज गति के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर जल्द से जल्द सुरक्षा के लिए मजबूत कदम उठाएं जाएं।



