बरेली

वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम-2025

इज्जतनगर मंडल के रणजीत यादव ने 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। अलबामा (बर्मिंघम), यूनाइटेड स्टेट्स में 27 जून से 06 जुलाई, 2025 तक आयोजित ’ वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम-2025’’ में पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मण्डल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, हाथरस सिटी में कार्यरत निरीक्षक रणजीत यादव ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में  रणजीत यादव ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 50 वर्ष आयु वर्ग में 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता।
मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रेल सुरक्षा बल पोस्ट, हाथरस के निरीक्षक रणजीत यादव ने कांस्य पदक जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है जो एथलेटिक्स में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रेल सुरक्षा बल के लिए यह पदक पहली उपलब्धि है। यह उनकी एक निरीक्षक के रुप में केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रेलवे सुरक्षा बल एवं भारतीय रेलवे का मनोबल बढ़ा है और राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। साथ ही उन्होंने रेलवे के सभी विभागों में कार्यरत खिलाड़ियों के समक्ष अनुसरण करने का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया हैं।
इस उपलब्धि के लिए मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक  मनोज कुमार सहित सभी शाखा अधिकारियों ने  रणजीत यादव का कंठ मुक्त से प्रशंसा करते हुए बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button