पाकुड़

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं मुहर्रम का पर्व- डीसी

Celebrate Muharram in a cordial atmosphere- DC

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मुहर्रम पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था के सफल संधारण हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारियों, सभी थाना प्रभारियों/ बीडीओ – सीओ एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी द्वारा की गई। सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम का पर्व सम्पन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल में किसी भी तरह से संवादहीनता की स्थिति नहीं रहे, आपसे में फोन नंबर साझा करे, आपसी समन्वय से कार्य करें। मजिस्ट्रेट भी जुलूस के साथ चलेंगे, जब तक वरीय पदाधिकारियों द्वारा आदेश नहीं दिया जाता तब तक प्रतिनियुक्ति स्थल से नहीं हटेंगे। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी जुलूस का अपडेट कंट्रोल रूम में देते रहेंगे। बीडीओ/सीओ/थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने को कहा। किसी भी तरह की आपत्तिजनक/अश्लील गाने को बजाया नहीं जाएगा। सभी जुलूस की वीडियोग्राफी होगी/सोशल मीडिया पर सतत निगरानी होगी। सभी जुलूस में मेडिकिल कीट उपलब्ध हो। जुलूस का जो निर्धारित रूट है, वहीं रहेगा इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। आवश्यकतानुसार संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी – ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। बीडीओ-सीओ/थाना प्रभारी को अपने सूत्रों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। अग्निशमन विभाग/स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने को कहा। अग्निशमन वाहनों/एंबुलेंस को जगह-जगह पर प्रतिनियुक्त करने का संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी* ने कहा कि सभी अलर्ट रहकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे। जिला में कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या घटना पर तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी के साथ कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे। सभी थाना प्रभारी अपने सूत्रों को सक्रिय रखेंगे। ऐसे आयोजनों के सफल संचालन में आप सभी सक्षम हैं, पूर्व में भी अपनी प्रतिबद्धता दिखाते आए हैं, पूरा प्रशासन आप सभी के साथ है, जरूरत है कि प्रतिनियुक्त बल ऊर्जा बनाये रखें। सभी बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी सभी जुलूस का संयुक्त रूप से निरीक्षण करें। सिविल ड्रेस में भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से असामाजिक गतिविधि या शांति व्यवस्था बनाये रखने में बाधा पहुंचाने की कोशिश होती है तो तत्काल वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी करा लें, जुलूस समापन के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button