रामपुर शाहबाद

शाहाबाद में निकाली गई होली की चौपाइयां बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। होली के अगले दिन गुरुवार को चौपाई यात्रा धूमधाम से निकाली गई। चौपाई में बच्चे,महिलाओं से लेकर बूढ़े तक सभी शामिल थे। सभी नाचते-गाते लक्खी बाग़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। इस दौरान सभी बूढ़े, बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं ने एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। शाहबाद में गुरुवार को पुरानी परंपरा के अनुसार चौपाई यात्रा निकाली गई। यात्रा मोहल्ला मंगोली भीतरगांव, नालापार, हकीमान, बरवलान, फर्राशान एवं लश्करगंज से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। चौपाई यात्रा के दौरान ढोल-नगाढ़ों की थाप पर धर्म प्रेमियों ने फाग गीत गाए। वहीं, युवाओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। हुरियारों ने लोगों को जमकर रंगों से और पानी से भिगोया। जगह-जगह लोगों ने चौपाई यात्रा में शामिल हुरियारों पर जमकर रंगों की बौछार की। चौपाई यात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। बुजुर्गों ने बताया कि यह बहुत पुरानी परंपरा चली आ रही है। पुराने समय से ही फाग गीत गाते हुए शिव मंदिर तक जाते थे। अब ढोल-नगाढ़ों व डीजे की धुन पर नाचते-गाते जाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चौपाई यात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा। कोतवाल प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक रमेश कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ चौपाई यात्रा के साथ रहे। सतीश, दुर्गा प्रसाद, प्रमोद, शिवा राणा, अभिषेक, त्रिलोक, प्रीत, रोहित, जगदीश, मलखान, हरिओम विकल सहित अनेकों लोग रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button