
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी,जायस : जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे बक्शी मजरे बहादुरपुर में शुक्रवार सुबह एक 15 वर्षीय किशोर का शव खेत में मिला। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त आरेंद्र के रूप में की, जिसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। जानकारी के अनुसार, मृतक आरेंद्र गुरुवार रात पड़ोसी अमृतलाल के घर आयोजित एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ था। उसकी मां ने बताया कि रात करीब 12 बजे तक डीजे पर डांस चल रहा था।
आरेंद्र रात में घर लौट आया था, लेकिन कुछ देर बाद अमृतलाल की बेटी बिट्टन उसे खाना खाने के लिए बुलाने आई। आरेंद्र उसके साथ चला गया और तब से घर नहीं लौटा।
शुक्रवार सुबह गांव के पास एक खेत में उसका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही जायस और मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ तिलोई और अपर पुलिस अधीक्षक भी जांच के लिए घटनास्थल पर मौजूद रहे।



