सिंगरौली
“हरियाली महोत्सव” के अंतर्गत थाना सरई, जियावन, विंध्यनगर एवं गढ़वा में पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
"हरित सिंगरौली – सुरक्षित भविष्य" की दिशा में सिंगरौली पुलिस का सतत प्रयास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व में “हरियाली महोत्सव” के अंतर्गत 01 जुलाई से 07 जुलाई 2025 तक जिले के समस्त एस.डी.ओ.पी. कार्यालयों, थाना प्रांगणों, पुलिस चौकियों एवं पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक 05 जुलाई 2025 को “हरियाली महोत्सव” अभियान के अंतर्गत जिले के थाना सरई, थाना जियावन, थाना विंध्यनगर एवं थाना गढ़वा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को अपनाया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया। इस अवसर पर नीम, पीपल, आम, शीशम, गुलमोहर, कदम्ब, जामुन, आंवला जैसे बहुपयोगी व पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। साथ ही, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा के लिए जिम्मेदारियां भी तय की गईं। इस अभियान का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना एवं भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराना है।
सिंगरौली पुलिस की अपील – “एक वृक्ष, एक जीवन”
हर नागरिक कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल को जीवन का हिस्सा बनाए।



