अमरोहा

कांवड़ यात्रा से पहले अमरोहा में एक्शन

11 जुलाई से 4 अगस्त तक नॉनवेज दुकानें और होटल रहेंगे बंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। खाद्य विभाग ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी मीट की दुकानों, नॉनवेज होटलों और ढाबों को बंद करने के आदेश दिए हैं।
खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ गजरौला का दौरा किया। उन्होंने नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर स्थित मीट की दुकानों और होटलों को कावड़ यात्रा की अवधि में बंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों के बाहर लगे बोर्ड को ढकने का भी आदेश दिया है।
कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू होकर 4 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान कांवड़िए बृजघाट और हरिद्वार से जल लेकर अमरोहा होते हुए अपनी मंजिल की ओर जाएंगे। खाद्य विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्देशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि आज से ही सभी नॉनवेज दुकानों को बंद करने और उनके बैनरों को हटाने या ढकने के आदेश दिए गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button