मुरादाबाद

योगी सरकार के आदेश हवा में, बैंक मैनेजर लगवा रहे युवाओं को उद्यमी लोन के लिए चक्कर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भोजपुर, योगी सरकार के आदेश को प्रथमा बैंक अधिकारी हवा में उड़ा रहे हैं, योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए उद्यमी योजना पांच लाख तक बिना गारंटी तथा बिना व्याज लोन देने का वादा किया, बाबजूद इसके प्रथमा बैंक मैनेजर अपनी मनमर्जी के चलते योगी सरकार के मंसूबों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं,भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपलसाना प्रथमा बैंक मैनेजर के बारे में कुछ ग्रामीणों ने बताया कि बैंक मैनेजर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं, और आम जनता तथा युवाओं की फाइलें बैंक में जमा कर उनसे आए दिन चक्कर लगवाएं जा रहे हैं, इतना ही नहीं लगभग चार महीने से ज्यादा बैंक में फाइल जमा किए हो गए लेकिन बैंक मैनेजर किसी न किसी बात को लेकर हमेशा टाल मटोल करते रहते हैं और चक्कर पे चक्कर लगवा रहे हैं, तथा ग्रामीणों का कहना है कि पीपलसाना प्रथमा बैंक मैनेजर लोन नही दे रहे हैं। जिससे युवाओं ने नाराज होकर कहा कि ऐसे ही कुछ लापरवाह अधिकारी योगी सरकार को बदनाम कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे, जबकि योगी सरकार ने एक अच्छी पहल के साथ युवाओं को रोजगार देने के लिए बिना गारंटी पांच लाख तक लोन देने का बादा किया है जिससे युवाओ की बेरोजगारी खत्म हो और युवाओं को नया रोजगार मिलने का अवसर प्राप्त हो। जब क्षेत्रीय संवाददाता के द्वारा प्रथमा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हैड ऑफिस पर वर्जन हेतु के लिए कई बार फोन किया लेकिन फोन नही उठाया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button