वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीसी ने जल सहिया दीदियों के साथ किया बैठक
DC held a meeting with Jal Sahia sisters through video conferencing

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी जल सहिया दीदियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी जल सहिया को निर्देशित किया गया कि SSG का सर्वे टीमने आने से पूर्व SBMSSG2025 मोबाइल ऐप के द्वारा अपना फीडबैक जरूर दें एवं अपने गांव के लोगों को फीडबैक देने हेतु प्रेरित करें। उपायुक्त ने बताया कि अपने घर के साथ-साथ अपने आसपड़ोस तथा गली मोहल्लों की साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखें एवं अन्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता का शपथ, प्रभात फेरी, रैली, दीवाल लेखन, मेंहदी, चित्रकारिता इत्यादि कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें। साथ ही अपने घर, मुहल्ले एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गिला कचरा एवं सूखा कचरा के निपटान हेतु अलग – अलग कूड़ेदान बनाकर उसका प्रयोग करें एवं बने हुए भष्मक का उपयोग करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, अपने आसपास हो रहे जल जमाव के स्थलों को साफ करें एवं जल जमाव न होने दें।उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रत्येक परिवार को 20 रुपये की राशि प्रति माह जमा करना है, तथा इस राशि का प्रयोग स्वच्छता संबंधित कार्यों के लिए करना है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आज एक अभियान चलाकर सभी घरों में प्लास्टिक कचरा रखने हेतु घर के बाहर एक बोरा टांगे और बंद पड़े टॉयलेट को चालू करवायें।



