पाकुड़
डीसी ने किया जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
DC inaugurated the district level Subroto Cup football competition

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ बैंक कॉलोनी स्थित जिला स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों की अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की विजेता टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक, एडीपीओ, एपीओ व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। उपायुक्त मनीष कुमार ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सुब्रतो कप एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है। उन्होने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश देते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन सच्ची जीत टीम भावना, अनुशासन और समर्पण में होती है।



