हापुड़

हापुड में किशोरी के साथ दरिंदगी की वारदात

नशे का इंजेक्शन लगाकर तीन युवकों द्वारा गैंगरेप का आरोप ; मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

हापुड़ :  बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की ने तीन लोगों पर नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के शिकायती पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि , शनिवार की रात्रि करीब दस बजे उसके फोन पर पसवाड़ा गांव में रहने रहने वाले एक व्यक्ति का फोन आया । जिसने किसी कार्य के बहाने उसे घर के बाहर बुलाया । पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवक उसको बहला फुसलाकर मंदिर वाले रास्ते की चकरोड पर ले गए । इस बीच वहां एक अन्य व्यक्ति भी पहुंच गया । इस दौरान लड़की के साथ अभद्रता करते हुए उसको दबोच कर दोनों बाहों में जबरन कोई इंजेक्शन लगाया गया , जिसके कुछ देर बाद ही उसको नशा होने लगा।  आरोप है कि इस दौरान तीनों युवकाें ने उसके साथ गैंगरेप किया । रात्रि करीब 12 बजे के बाद जब उसे होश आया तो आरोपितों ने किसी को भी इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी तथा उसको गांव के पास छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता ने बहादुरगढ़ थाने में शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि प्रथम द्ष्ट्रया मामला संदिग्ध लग रहा है । मामले की जांच की जा रही है । जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button