हापुड़
04 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया

हापुड़ : पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में थाना एएचटीयू व श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजयपाल सोनकर की संयुक्त टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में काम कर रहे 04 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया है एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




