गोड्डा

माइनिंग निरीक्षक ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को किया जप्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा (गोड्ड): बालू के उत्खनन पर 10 जून से 15 अक्टूबर तक नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के द्वारा रोक लगाने के बावजूद प्रखंड क्षेत्र के बालू घाट से एनजीटी के निर्देशों को तक पर रखकर अवैध रूप से बालू उठाव निर्वाध रूप से चलने की सूचना लगातार जिला प्रशासन को मिल रही थी। जिसके सत्यापन के लिए जिला उत्खनन विभाग को निर्देश दिया गया था।उसी के आलोक में माइनिंग निरीक्षक प्रभात कुमार जैसे ही बिषाहा रजौन मोड़ पहुंचे, दो अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को कोरका घाट की ओर से आते देख उसे रोका और इसकी सूचना पथरगामा थाना को दी। माइनिंग निरीक्षक गोड्डा प्रभात कुमार के द्वारा दो अवैध बालू लोड ट्रैक्टर पकड़े की सूचना पर पथरगामा थाना के ए एस आईं गौतम साहा‌ दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर पथरगामा थाना ले आए। माइनिंग निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ पकड़े गए दो अवैध बालू लोड ट्रैक्टर के पीछे-पीछे पथरगामा थाना तक गए और पकड़े गए अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को  पूरी जानकारी पुलिस पदाधिकारी को दी। मालूम हो के एनजीटी लागू होने के पहले से ही अवैध बालू लोड ऑटो रिक्शा पर बालू लोड करके तिरपाल से ढककर ले जाने का कार्य बहुत पहले से ही किया जा रहा था। साथ ही जुगाड़ गाड़ी जिसकी कोई कागजात नहीं होता है उस गाड़ी से भी अवैध बालू की ढुलाई तिरपाल से ढककर किया जाता है। माइनिंग निरीक्षक गोड्डा प्रभात कुमार की निगाह सिर्फ अवैध बालू लोड ट्रैक्टर पर ही पड़ी। उन्होंने दोनों पकड़े गए ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले किया।  लेकिन ट्रैक्टर से ज्यादा अवैध बालू की ढुलाई ऑटो रिक्शा एवं जुगाड़ गाड़ी से की जाती है। सिर्फ छोटी गाड़ी पथरगामा तक नहीं आती है सिर्फ रात के अंधेरे में बड़ी गाड़ी के द्वारा अवैधरूप से बालू की ढुलाई जारी रहती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button