राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति का संगठन विस्तार एवं सम्मान समारोह संपन्न

मुरादनगर। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति द्वारा संगठन विस्तार एवं सम्मान समारोह का आयोजन जेवीएस फार्म हाउस, बसंतपुर सैतली, मुरादनगर में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी (कुतुबपुर) ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि, मैं समाज की लड़ाई चौबीसों घंटे लड़ने के लिए तत्पर हूं। समाज पर किसी भी प्रकार का अन्याय या अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे समाज को संगठित करें और युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं।
समारोह के दौरान संगठन विस्तार के अंतर्गत महिला विंग की ज़िम्मेदारी श्रीमती गीता त्यागी को सौंपी गई। उन्हें गाजियाबाद जिले की महिला जिला अध्यक्ष घोषित किया गया तथा औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवियों ने सामूहिक रूप से ब्लड डोनेट कर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही, आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।
इस आयोजन में हरिओम त्यागी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) मुख्य आयोजक रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अवतार त्यागी ने की। कार्यक्रम में सत्येंद्र त्यागी, सीमा त्यागी, पप्पू त्यागी, उत्तम त्यागी, अमरीश त्यागी, विनीत त्यागी, संदीप त्यागी, सुनील त्यागी, राजीव त्यागी, अजय त्यागी, अजीत प्रधान, केडी त्यागी, संजू त्यागी, हरीश त्यागी, सागर त्यागी, नरेंद्र त्यागी (निवाड़ी), पवन त्यागी सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।


