मुरादाबाद

जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर में वन महोत्सव सप्ताह के तहत हुआ पौधरोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संभल । पंवासा क्षेत्र जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर में, वन महोत्सव सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें वन विभाग के सौजन्य से “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के अन्तर्गत कई प्रकार के पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम के उद्घाटन पर क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ने और हर वर्ष एक पौधा मां के नाम लगाने की अपील की। पौधे लगाकर उन्हें अपनी माताओं के नाम समर्पित किया, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के साथ, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तत्पश्चात् छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर आम, आंवला,अमरूद ,सहजन आदि‌ विभिन्न पौधे लगाए।
उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मनीष कुमार,वन दरोगा मोहित यादव के साथ मिलकर सभी शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा हेतु शपथ ली। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अतुल कुमार शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तेजी से पर्यावरण पर संकट गहराता जा रहा है,उसके समाधान हेतु वृक्षारोपण करना और उनका संरक्षण करना अति आवश्यक है। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधे, अब छात्रों की सुरक्षा में रहेंगे, जिनकी वे नियमित रूप से देखभाल करेंगे।
इस अवसर पर बीट प्रभारी विजयपाल सिंह, सेवाराम सिंह, तृषा लोधी,सीमा चौधरी, मनीष जोशी, श्यामभवी मिश्रा, मनीष जोशी,देववती, अनीता देवी,रेखा रानी, कुलदीप, मनीषा, अर्पित,नेहा, प्रिन्स,शिफा, हुस्न जहां आदि लोग ने कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button