सिंगरौली
सासन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ का विक्रय करनें वाले के विरूद्ध की कार्यावही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, अभिषेक रंजन (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं पी.एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार थाना प्रभारी बैंढन के मार्गदर्शन में उपनिरी. संदीप नामदेव चौकी प्रभारी सासन व पुलिस टीम को एक आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की तहत कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई।
मिली जानकारी में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 07.07.25 को चौकी सासन पुलिस को मुखबिर की सूचना पर रामजग बैस पिता रामस्वरूप बैस उम्र 66 निवासी पिपरा चौकी सासन थाना बैढन जिला सिंगरीली(म.प्र.) को रिलायंस कन्वेयर रोड गड़हरा में घेराबन्दी कर पकड़ा गया तथा इसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 784 ग्राम किमती करीबन 14000/-रूपये की जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
उक्त कार्रवाई में उनि. संदीप नामदेव चौकी प्रभारी सासन, सउनि सुरेन्द्र पाण्डेय, प्र.आर.मो.कौसर, प्र.आर.सुमत प्रआर. हेमराज, आर.जितेन्द्र सिंह, आर. मुकेश का सराहनीय योगदान रहा।



