खैरथल

राजस्थान पुलिस का फिटनेस मिशन

पुलिस लाइन खैरथल में शारीरिक एवं मानसिक रूप से फीट रहने का कार्यक्रम आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल-तिजारा पुलिस जिले में कल 24 अगस्त रविवार सुबह 6 बजे से राजस्थान पुलिस द्वारा “संडे ऑन साइकिल अभियान” का विशेष संस्करण आयोजित किया जाएगा । इस अभियान में साइकिल यात्रा का शुभारंभ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, खैरथल-तिजारा से पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी।इस अभियान के तहत सिर्फ साइकिलिंग ही नहीं,बल्कि योग,जुम्बा और रोप स्किपिंग जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित होंगी।इस कार्यक्रम का आयोजन फिट इंडिया मिशन के तहत किया जा रहा है। पुलिस के साथ-साथ आमजन भी इस अभियान में भाग लेंगे। फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए स्लोगन रखा गया है“फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज।” खैरथल में सभी गतिविधियाँ पुलिस लाइन में होंगी।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव, समस्त थानाधिकारी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहेंगे । उक्त जानकारी किशनगढ बास सीओ आरपीएस राजेंद्र निर्वाण के द्वारा दी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button