पाकुड़
एसपी निधि द्विवेदी ने किया खनन चेकपोस्ट का निरीक्षण
SP Nidhi Dwivedi inspected the mining checkpost

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने सोमवार को पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के काशिला व कुसमा फाटक खनन चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान उन्होंने चेकपोस्ट में संधारित पंजी एवं सीसीटीवी कैमरे इत्यादि की बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक के द्वारा चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया कि बिना माइनिंग चालान के एक भी खनिज लदा वाहन चेकपोस्ट से पार न हो।



