सीकर

ग्राम पंचायत कोटड़ीधायलान में लगे शिविर में स्मार्ट मीटर को लेकर उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

जिले के कई गांवों चल रहा विरोध प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाईम्स,ब्यूरो।

सीकर,रीगंस। सीकर जिले के रींगस तहसील के ग्राम पंचायत कोटड़ी धायलान में शिविर आयोजित हुआ। केसाराम धायल ने बताया कि अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी रीगंस व ग्राम कमेटी कोटडीधायलान ने उपखण्ड अधिकारी रीगंस को मुख्यमंत्री के नाम स्मार्ट मीटर को नहीं लगाने,व उपखण्ड कार्यालय रीगंस ,तहसील कार्यालय रीगंस को यथावत का अगल-अलग ज्ञापन दिया। एक अलग ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम दिया गया जिसमें आज राष्ट्रीय आव्हान पर ट्रेड यूनियनों की आम हडताल का समर्थन कर मजदूरों की समस्याए हल करने किसानों को समर्थन मूल्य की गारण्टी देने, फसलों को समर्थन मूल्य पर सम्पूर्ण फसल खरीदने, किसानों का कर्जा माफ करने सहित पांच सूत्रीय मांग की गई है।
पण्डित दीनदयाल अन्नतोदय सम्बल कैम्प में रीगंस उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार महोदय रीगंस सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी कोटडीधायलान ग्राम पंचायत में उपस्थित थे।
आज के प्रदर्शन व ज्ञापन देने में सागर मल धायल, सूरजभान धायल, भूदाराम बगडिया, केशाराम धायल, रक्षपाल सिंह धायल, सरपंच मीरा देवी, कैलाश धायल एडवोकेट, रूडमल धायल उपसरपंच,मदन लाल, देवीलाल, मक्खनलाल जान्गिड, देवीलाल वर्मा, बलदेव सिंह, बजरंग लाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button