गोड्डा

भाजपा की नई साजिश वोटबंदी- मंत्री दीपिका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा :  झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश नोटबंदी का दर्द पहले ही झेल चुका है, और अब भाजपा ने ‘वोटबंदी’ का नया दौर शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही जनता भाजपा की चालों को समझने लगती है, वैसे ही भाजपा नई साजिशों के साथ सामने आ जाती है। उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वहां मतदाता सूची में भारी वृद्धि को उजागर किया, उसी समय भाजपा बिहार में नया फॉर्मूला लेकर पहुंच गई।
राहुल गांधी की सक्रियता की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें विपक्ष का नेता बने एक वर्ष पूरे हो गए हैं और इस एक साल में उन्होंने अभूतपूर्व मेहनत की है। 16 से अधिक राज्यों का दौरा, 60 से ज्यादा रैलियां, 115 से अधिक जनसभाएं और सभी वर्गों से संवाद उनके जमीनी संघर्ष का प्रमाण हैं। उन्होंने संसद में भी लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से उठाया है। वहीं मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पहले ही कह चुके थे कि भाजपा 200 के नीचे आ सकती है और आज के चुनाव परिणाम से यह साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष एकजुट होकर और अधिक विश्वास के साथ चुनाव लड़ता, तो आज देश को नया प्रधानमंत्री मिल गया होता।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button