अमरोहा

हसनपुर के महाराणा प्रताप चौक पर गंदगी और अतिक्रमण

करणी सेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : रहरा अड्डे स्थित महाराणा प्रताप चौक पर फैली गंदगी और अतिक्रमण को लेकर करणी सेना ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। करणी सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के आसपास ठेले वाले अपने ठेले लगाते हैं। इससे प्रतिमा की दीवार गंदी हो गई है।
प्रतिमा के पास रखे कूड़ेदान से भी गंदगी फैल रही है। संगठन ने कई बार ठेले वालों को मना किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रतिमा के नजदीक लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर को भी हटाने की मांग की गई है। करणी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में प्रतिमा के आसपास से ठेले और कूड़ेदान नहीं हटाए गए तो वे आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में कौशल राणा, रोहित राणा, उदय सिंह, जयपाल सिंह, वीर प्रताप सिंह, विनोद कुमार और जगपाल सिंह शामिल थे। करणी सेना ने महाराणा प्रताप चौक का सौंदर्यीकरण कराने की भी मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button