
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है। 11 सितंबर से जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों को मिलने वाला गरम भोजन और पोषाहार पूरी तरह से ठप्प होने जा रहा है।
गांधी मैदान में सेविकाओं का फूटा आक्रोश
गोड्डा के गांधी मैदान में आंगनवाड़ी यूनियन की एक आपातकालीन सामूहिक बैठक हुई। जिसमें सेविकाओं का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले 7 महीनों से सरकारी खातों में पोषाहार राशि न आने से परेशान सेविकाओं ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।
बाजार दर से आधा क्यों
उपायुक्त और जिला बाल समाज कल्याण अधिकारी को सौंपे गए लिखित आवेदन में सेविकाओं ने एक और बहुत बड़ा खुलासा किया है। सेविकाओं ने साफ शब्दों में कहा है कि सरकार द्वारा पोषाहार के लिए जो राशि तय की गई है, वह मौजूदा बाजार दर से आधे से भी कम (दोगुना कम) है! महंगाई के इस दौर में सरकारी दर पर बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराना नामुमकिन हो चुका है। सेविकाओं ने मांग की है कि पोषाहार की दरें तुरंत बाजार दर के हिसाब से तय की जाएं और बकाया राशि का तत्काल भुगतान हो।
हजारों मासूमों के निवाले पर मंडराया संकट, 7 महीने का बकाया और महंगाई की मार..!
सेविकाओं के इस सख्त कदम से गोड्डा जिले के हजारों कुपोषित बच्चों, धात्री और गर्भवती महिलाओं के सामने पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। अब देखना यह होगा कि इस अल्टीमेटम के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटती है या मासूमों की थाली यूं ही खाली रहेगी इस बैठक में जिला तमन्ना खातून संथाल पांयन अध्यक्ष माया देवी, अमृता ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष रंजू देवी, प्रखंड अध्यक्ष पोड़ैयाहाट, सुनीता कुमारी ,पूनम देवी, संगीता कुमारी, शशि कुमारी देवी, पूजा कुमारी, सुलेखा कुमारी, बॉबी कुमारी, बेबी कुमारी, रानी कुमारी, फुलकुमारी देवी, राधा देवी, अनीता देवी, सुषमा दे आदि उपस्थित थी।



