मुरादाबाद

सरकारी नौकरी की तैयारी करने का कारण पति-पत्नी हुए अलग सात लाख में हुआ फैसला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। गांव लदावली के देव आनन्द और मुरादाबाद की पूनम की शादी में तनाव आ गया। पूनम ने सरकारी नौकरी के लिए पढ़ाई पर ध्यान दिया, जिससे दांपत्य जीवन में अनबन हुई। मामला थाने पहुंचा, जहां ग्राम प्रधान ने दोनों को बुला कर सुलह कराने की कोशिश की लेकिन दोनों पति पत्नी नहीं माने
समझाने पर भी नहीं समझे पति पत्नी, अलग होने का लिया फैसला 
थाना क्षेत्र के गांव लदावली निवासी युवक देव आनन्द की शादी मुरादाबाद के खुशहालपुर निवासी पूनम के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी। दोनों में शादी के बाद से सब सामान्य रहा। बताया की कुछ दिन पूनम अपने लिए सरकारी नौकरी के लिए पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने लगी। इसी बात पर पति पत्नी में अनबन भी हो गई। यह अनबन धीरे धीरे विवाद तक पहुंच गई। मंगलवार को दोनों पक्ष अपने परिजनों के साथ छजलैट थाने पहुंचे ग्राम प्रधान और साथ आए अन्य लोगों ने दोनों को एक साथ रहने की बात कही, लेकिन दोनों में बात नहीं बनी। देर रात तक चले मामले में सात लाख रुपये पति को पत्नी को देने के बाद ही दोनों का रास्ता अलग हो जाएगा, जिसमें एक सप्ताह में पैसा देने की बात तय की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button