खैरथल

कांग्रेस मे संगठन को लेकर नया फार्मूला

निष्क्रिय पदाधिकारी हटाकर दूसरे कार्यकर्ता देंगे मौका :देव कसाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल -तिजारा : किशनगढ़बास विधायक कार्यालय पर संगठन मजबूती को लेकर आयोजन कर पंचायती राज को सशक्त और प्रभावी बनाने का संदेश दिया गया। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य-अतिथी विधायक दीपचन्द खैरिया एवं विधानसभा प्रभारी देव कसाना रहे, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान ओमप्रकाश रोघा रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल ने की। निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज लोकतंत्र के वटवृक्ष की जड़ों के समान है। गाँवों के विकास और ग्रामीण जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रणाली है।विधानसभा  प्रभारी देव कसाना ने संगठन मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि अगर कोई भी मंडल अध्यक्ष काम नही करता तो उसकी जगह पर तुरंत प्रभाव से दूसरा अध्यक्ष बनाएंगे । औऱ सभी मंडल अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करे। इस मौके पर कोटकासिम से चंदू सैनी को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । इस मौके पर पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर, खैरथल शहर अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता, किशनगढ़बास शहर अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल,नपा नेता प्रतिपक्ष उमेश यादव, पूर्व सरपंच  प्रकाशचन्द, पूर्व सरपंच इंद्र सिंह,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खैरथल जयप्रकाश हेडाऊ, राजेन्द्र यादव, रिटायर्ड कानूनगो जेपी सैन, फकीर चंद, पंकज रोघा, अर्जुन राजपूत ,नूरमोहम्मद हल्लू, पार्षद नितिन यादव, पार्षद सुनील सांवरिया, धोला राम गुर्जर, राजवीर गुर्जर, सुनील पटेल,पूर्व एमपीएस दिनेश जांगिड़, सलीम खान, आसमदीन, मेहरदीन खान,त्रिभुवन शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेंद्र सिंघल ने किया।
उधर लोगों ने बताया स्मार्ट मीटर, जिला का विकास,पानी,बिजली ,सड़क जैसे जनता के मुद्दों पर क्षेत्र में कांग्रेस मौन है यदि कांग्रेस पदाधिकारी बदलती है तो जनता के मुद्दों पर कांग्रेस संघर्ष करते नज़र आयेगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button