अमेठी
राजेश अग्रहरि ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत,
राजेश मसाला ब्रांड की छवि खराब करने को झूठी खबर चलाने का आरोप

राजेश मसाला ब्रांड का हल्दी के नमूने को लेकर भ्रामक खबर सामने आई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। सोशल मीडिया पर एक खबर को लेकर राजेश मसाला ब्रांड सुर्खियों में है। राजेश मसाला उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश अग्रहरि ने खबर को झूठी और भ्रामक बताया है और सोशल मीडिया पर चली खबर को टैग करते हुए राजेश मसाला ब्रांड की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
मसालों में मिलावट का खेल, राजेश मसाला सहित तीस पर केस दर्ज -, शीर्षक से सोशल मीडिया वार्टसप और फेसबुक पर मंगलवार की शाम एक खबर तेजी से प्रसारित की गई।
इस खबर को संज्ञान में लेते हुए राजेश मसाला उद्योग के मालिक राजेश अग्रहरि ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की है।
राजेश ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाशन अमेठी द्वारा अभियान चलाकर जनपद से बहुत सारे खाद्य नमूने संग्रहित किये गये थे जिसमे उनके प्रतिष्ठान से हल्दी का नमूना भी लिया गया था, लैब द्वारा जॉच रिपोर्ट आने पर कई सारे नमूने अधोमानक पाये गये जिसमे उनके प्रतिष्ठान का नमूना हल्दी पाउडर भी अधोमानक आया। राजेश मसाला उद्योग के कार्यालय को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाशन द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधि० की धारा 46 (4) के अर्न्तगत नोटिस प्राप्त हुई। जिसमे कहा गया है कि नमूना अधोमानक पाये जाने एवं यदि आप इस जाँच रिपोर्ट से सन्तुष्ट न हो तो प्रारूप 8 के अनुसार 30 दिनों के अन्दर अपना नमूना रेफरल लैब से पुनः जॉच हेतु अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है।
राजेश ने पुलिस से किए गए शिकायत में आरोप लगाया है की कुछ लोग उनके ब्राण्ड की बैल्यू को खराब करने और उनकी छवि को धूमिल करने के लिए बिना पूरा तथ्य जाने भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। जबकि उनके कम्पनी पर इस संबंध में कोई भी केस दर्ज नही है। राजेश अग्रहरि ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया है।
कोट
मेरी मसाला फैक्ट्री और ब्रांड को लेकर आज तक कोई शिकायत नहीं आई है। मेरे ब्रांड के विरुद्ध किसी भी कोर्ट में कोई केस नहीं दर्ज है। मिलावट का मुकदमा सी जे एम कोर्ट में होता है। कुछ लोगों ने एक साज़िश के तहत राजेश मसाला ब्रांड की छवि को धूमिल करने के लिए झूठी खबर चलाई है। मेरी मसाला फैक्ट्री में अमेठी के तीन हजार लोगों को रोजगार मिला है। पूर्वांचल में सरकार को सबसे अधिक टैक्स देने वाली फैक्ट्री हमारी है।देश में हमारी फैक्ट्री का टर्न ओवर तीसरे नम्बर पर है। झूठी खबर चलाने के पीछे राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक कई तरह के कारण है, कुछ लोगों ने साज़िश के तहत ऐसा किया है, मैंने पुलिस अधीक्षक महोदय से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए पत्र दिया है।
राजेश अग्रहरि
अध्यक्ष
जिला पंचायत, अमेठी
मालिक-, राजेश मसाला उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, अमेठी


