पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने किया महेशपुर थाना का निरीक्षण
Superintendent of Police Nidhi Dwivedi inspected Maheshpur police station

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने महेशपुर थाना का जायजा लिया। इस दौरान थाना में संधारित संचिकाओं/ पंजीयों का संधारण व रख- रखाव की जांच की गई। थाना पंजी/संचिकाओं को अद्यतन नहीं पाये जाने पर थाना प्रभारी को भविष्य के लिए सचेत करते हुए सभी अभिलेखों को अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण रखने तथा विधि व्यवस्था संधारण के संदर्भ में भी आवश्यक दिया निर्देश दिया गया। थाना भवन की साफ सफाई नहीं पाये जाने पर थाना प्रभारी को भविष्य के लिए हिदायत करते हुए थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का भी आदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त महेशपुर थाना क्षेत्र स्थित सोनारपारा खनन चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण। जांच के दौरान चेकपोस्ट पर उपस्थित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया कि बिना माइनिंग चालान के अथवा बिना जांच किए एक भी खनिज लदा वाहन चेकपोस्ट से पार नहीं होने दे।



