प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहने पर निकाला विजय जुलूस

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
सीकर ,दांतारामगढ़। सेठ श्री हरिनारायण खेतान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दांता में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों में एसीबीईओ दांतारामगढ़ हेमाराम वर्मा, नगर पालिका दांता के उपाध्यक्ष कैलाश कुमावत, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेश शर्मा, उपप्रधान सुशीला कुमावत, पूर्व सरपंच हरकचंद झाझड़ी, सेवानिवृत्ति उपमहाप्रबंधक ओएनजीसी डॉ खेताराम कुमावत, भामाशाह भंवरलाल चेजारा, गुदड़मल बासनीवाल, सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक मनमोहन लावट तथा प्रधानाचार्या नीलम शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समकक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। इस दौरान संस्था प्रधान व स्टाफ सदस्यों ने मेहमानों व अभिभावकों का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। प्रधानाचार्या नीलम शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा तथा अच्छे अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों का माला साफा पहनाकर तथा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 10 और 12 का सत प्रतिशत परिणाम रहा। मुख्य अतिथि हेमाराम वर्मा एसीबीईओ दांतारामगढ़ सभी विधार्थियों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को साफा, माला पहनाकर तथा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा कहा की आप अनुशासन में रहकर मेहनत व लक्ष्य के साथ अध्य्यन करें, ओर प्रशासनिक अधिकारी बने। इसी दौरान 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को हरलाल सिंह मावलिया वरिष्ठ अध्यापक तथा पदोन्नति व्याख्याता संगीता कुमावत ने पांच – पांच सौ रुपए देकर सम्मानित किया। पोषाहार प्रभारी गोपाल स्वरूप वर्मा ने एक अलमारी व पंखा तथा संगीता कुमावत ने एक अलमारी, अंजू जैन ने एक पंखा विद्यालय को भेंट करने की घोषणा। कार्यक्रम के बाद विधार्थियों का नगर भ्रमण रैली के माध्यम से किया गया। विजय सिंह व्याख्याता के मार्गदर्शन में मेहमानों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया, जहां पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा करते हुए सम्मान किया। इस अवसर पर अभिभावकगण श्रवण जांगिड़ श्रीराम सोनी, श्रवण पनवाड़ी, ओमप्रकाश स्वामी, विष्णु स्वामी सहित अन्य अभिभावकों सहित गणमान्य व्यक्ति,एस डी एम सी के सदस्यों तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे । मंच संचालन पीडी कुमावत ने किया। प्रधानाचार्या नीलम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।



