अस्पताल का होगा कायाकल्प, सुदृढ़ होगी आधारभूत संरचना- डीसी
The hospital will be rejuvenated, the infrastructure will be strengthened- DC

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तत्वावधान में प्रोजेक्ट जागृति- बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम अन्तर्गत सदर अस्पताल सभागार में सदर अस्पताल के कर्मियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें एवं मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करे। उन्होंने अस्पताल परिसर की नियमित साफ- सफाई करने का निर्देश सफाई कर्मियों को दिया। साथ ही उपायुक्त ने सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी से सदर अस्पताल को बेहतर बनाने हेतु फीडबैक की मांग की है। साथ ही उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सदर अस्पताल के आसपास साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, सफाई कर्मी एवं सहिया दीदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यशाला में विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मनीष कुमार, जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, प्रशासक नगर परिषद अमरेन्द्र चौधरी समेत अन्य चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित रहे।



