अमरोहा
कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अमरोहा पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद में पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद द्वारा वर्चुअल मीटिंग कर आगामी त्यौंहार (श्रावण मास/कांवड़ यात्रा) को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गयी तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा, समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों, प्रभारी कांवड सेल/कन्ट्रोल रुम द्वारा प्रतिभाग किया गया।


