अमरोहा
हसनपुर में सांप के काटने से युवक की मौत धान की रोपाई करने खेत में गया था मेरठ के अस्पताल में तोड़ा दम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर तहसील के गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है धान की रोपाई के लिए पौध उखाड़ने गए 30 वर्षीय किसान होराम सिंह को सांप ने डस लिया जिससे उनकी मौत हो गई
थाना रहरा क्षेत्र के गांव खेलिया पट्टी निवासी होराम सिंह बुधवार को परिजनों के साथ जंगल में खेत पर गए थे वह धान की रोपाई के लिए पौध उखाड़ रहे थे इसी दौरान सांप ने उनके पैर में काट लिया
होराम की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पहले झाड़ फूंक करने वालों के पास ले गए लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ फिर उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
गुरुवार को उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया होराम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है उनकी पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है दंपति की अभी कोई संतान नहीं थी परिजन मृतक का शव गांव ला रहे हैं


