
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की रामपुर जनपद के संगठन में रोज कोई न कोई नए मोड़ आ रहा है। गुरुवार को भाकियू टिकैत के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में शाहबाद में एक पंचायत की गई थी, जिसमें मंजीत अटवाल को भाकियू टिकैत रामपुर का नया जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया गया था और नई कार्यकारणी का भी ऐलान किया गया। जबकि उधर मौजूदा जिलाध्यक्ष जगजीत गिल ने पूरे मामले से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया। गुरुवार को सिसौली के किसान भवन से राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक लेटर जारी करते हुए बुधवार को शाहबाद में बनाई गई नई कमेटी को अमान्य घोषित कर दिया। उधर जिलाध्यक्ष जगजीत गिल ने भी लेटर जारी करते हुए जानकारी दी कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने कहा है कि जिले में जगजीत गिल के नेतृत्व वाली पुरानी कमेटी ही काम करेगी।



