जयपुर

छात्रसंघ चुनाव के समर्थन में आए पूर्व सीएम अशोक गहलोत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

जयपुर। राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों की मांग जोर पकड़ती जा रही है। चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र संगठन नित नए-नए तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की इस मांग को पहले पहले पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का समर्थन मिला था। अब सूबे के पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी छात्रसंघ चुनावों के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव युवाओं के लिए राजनीति की नींव का काम करते हैं। इसमें भाग लेने से न सिर्फ राजनीतिक समझ बढ़ती है बल्कि लोकतंत्र के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद मिलती है।
अशोक गहलोत ने हाल ही में जयपुर छात्रों की ओर से किए गए अनोखे प्रदर्शन के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लंबी चौड़ी पोस्ट कर उनकी मांगों का समर्थन किया है। गहलोत ने कहा कि इसका व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम योगदान होता है। लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका और सशक्त हो इसलिए स्व.राजीव गांधी ने वोटिंग की उम्र को 18 वर्ष किया था ताकि युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी बढ़े।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button