खैरथल

खैरथल-तिजारा में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा’ बना जनकल्याण की मिसाल, 

हजारों लोगों को मिला सीधा लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
खैरथल-तिजारा । राजस्थान सरकार के “जनसेवा के अंतिम छोर तक पहुंच” के उद्देश्य से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। 24 जून से 09 जुलाई 2025 तक आयोजित इस जनकल्याणकारी शिविर श्रृंखला ने प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को पाटने का कार्य किया, जहां सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर संचालित इस अभियान ने खैरथल-तिजारा जिले में प्रशासनिक सजगता, योजनात्मक समन्वय और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। सरकार के सभी विभागों ने जनता की समस्याओं को निपटारे और योजनाओ को लाभार्थियों तक पहुंचा कर लाभांवित करने के प्रयास किऐं
यह अभियान “अंत्योदय” की उस अवधारणा को साकार करता है, जहाँ सबसे अंतिम, सबसे वंचित व्यक्ति को भी सम्मान और सुविधा मिले।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button