सीकर

बालिकाएं बने निडर- जाजोद SHO गिरधारी लाल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

रींगस,बावड़ी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाजोद में गुरूवार को पुलिस थाना जाजोद के थाना अधिकारी गिरधारी लाल ने सभी बच्चियों विद्यार्थियों को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं को अपने जीवन में निडर बनना चाहिए। विद्यालय के यूथ एंड इको क्लब प्रभारी विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाजोद में थानाधिकारी जी अपने स्टाफ सहित आए और कक्षा 9 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के अपराधों और उनसे संबंधित हेल्पलाइन आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालक बालिकाओं को अपने जीवन में निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्प, 100 पुलिस कंट्रोल रूम, 1090 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम के बारे में सविस्तार जानकारी दी। डिजिटल अरेस्ट,साइबर फ्रॉड,पोक्सो एक्ट आदि विभिन्न प्रकार के अपराधों की जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य सुमन तोबडिया ने सबका स्वागत किया और शिक्षा विभाग की तरफ से बालिका सुरक्षा हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और थानाधिकारी के हाथ से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय में एक पेड़ भी लगवाया।

इस अवसर पर कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने दो दो पेड़ लगाए।स्टाफ द्वारा 15 पेड़ प्रति व्यक्ति लगाए गए। इस अवसर पर थाने से कांस्टेबल सांवर मल,विजयेंद्र कुमार,सुनीता महला, फूलचंद कुड़ी, मुरारी लाल, महेंद्र खोखर, गजानन जाट, महेंद्र मलिंडा, जितेंद्र कुमार, महेंद्र पालीवाल, सुरेंद्र सिंह, मुकेश स्वामी, मोहन सिंह देवांडा, झाबरमल, चंपा कुमारी, कमला सिंगर, गुड्डी मीणा, आदि मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button