जालौन

जालौन ने फिर बजाया विकास का डंका, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में जून माह की रैंकिंग में प्रदेश में नंबर-1

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
जालौन : जनपद जालौन ने एक बार फिर अपनी प्रशासनिक दक्षता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में अपना परचम लहराया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून 2025 की रैंकिंग में जालौन को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि प्रशासन की पारदर्शिता, समयबद्ध कार्यप्रणाली और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
गत वर्ष जनवरी में जहां जनपद 18वें स्थान पर था, वहीं वर्षभर की निरंतर मेहनत और समन्वित प्रयासों से कई बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। जून 2025 में फिर से शीर्ष पर पहुंचकर जालौन ने अपनी स्थायी उत्कृष्टता सिद्ध की है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे सामूहिक समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।
जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और शासन-प्रशासन के बीच सशक्त समन्वय ने जालौन को प्रदेश के अग्रणी जिलों की सूची में लगातार बनाए रखा है। यह उपलब्धि जनपद को राज्य में एक प्रेरक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button